नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर प्राइवेट बसों के चक्काजाम से जुड़ी है। RTO की कार्रवाई के विरोध में रात 12 बजे से प्रदेश में 35 हजार से ज्यादा बसें नहीं चलेगी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. मुख्यमंत्री ने की सरपंच सर्वे की लॉन्चिंग
पंचायत चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप पर राजस्थान के सबसे बड़े सरपंच सर्वे की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसकी लॉन्चिंग की। गांवों की सरकार चुनने से पहले ग्रामीण इस सर्वे में भाग लेकर अपने गांव के मुखिया की 5 बड़े मुद्दों पर रेटिंग कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. 35 हजार बसों का रात 12 बजे से चक्काजाम
राजस्थान में रात 12 बजे से करीब 35 हजार प्राइवेट बसों का चक्काजाम हो जाएगा। ऑपरेटर्स का कहना है कि RTO कार्रवाई के तहत RC सस्पेंड कर रहा है। लाखों रुपए के चालान किए जा रहे हैं। ऑपरेटर्स ने धमकी दी है कि अजमेर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री की सभा के लिए भी बसें नहीं दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 3. धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिन्दू चार बच्चे पैदा करें
पुष्कर में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- हिन्दुओं को 4 बच्चे पैदा करने चाहिए। बेटियां IAS-IPS और काली-दुर्गा बनें, लेकिन इंस्टाग्राम पर नाचने वाली नहीं बने। हिन्दुओं को धर्म पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने कहा- सबके अपने अपने विचार हैं, लेकिन सनातनियों को अपने धर्म पर चलना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें 4. विधानसभा में स्पीकर ने बीजेपी MLA को फटकारा
स्पीकर वासुदेव देवनानी ने विधानसभा में विधायकों को फटकार लगाई। कांग्रेस के वॉकआउट के दौरान स्पीकर ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के लिए कांग्रेस MLA मनीष यादव का नाम पुकारा। मनीष यादव तत्काल आकर बोलने लगे तो स्पीकर ने उनको चेताया। इसी दौरान बीजेपी विधायक के टोकाटाकी करने पर स्पीकर ने कहा- मेरे से बड़े हो गए क्या? पूरी खबर पढ़ें 5. स्कूल से स्टूडेंट का किडनैप, अंगुलियां तोड़ी, नाखून उखाड़े
बाड़मेर में 12वीं बोर्ड का एग्जाम देने गए स्टूडेंट का 4 बदमाशों ने किडनैप कर लिया। बोलेरो में स्टूडेंट से मारपीट की। उसका हाथ और 2 अंगुलियां तोड़ दी और नाखून उखाड़ दिए। मारपीट के बाद 8 किमी दूर सड़क पर फेंककर फरार हो गए। किडनैपिंग का वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की 26 फरवरी को शादी
साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सोमवार को उदयपुर पहुंचे, यहां से होटल के लिए रवाना हो गए। 26 फरवरी को कपल उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर कैलाशपुरी में ITC मोमेंटोज होटल में सात फेरे लेगा। शादी में करीब 230 गेस्ट शमिल होंगे। पूरी खबर पढ़ें 7. दुल्हन बहनों ने जहर खाकर किया था सुसाइड
जोधपुर में शादी के चंद घंटे पहले दो बहनों की संदिग्ध मौत में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने जहर खाकर सुसाइड किया था। बहनों के मामा का दावा है कि उनकी भांजियां इस रिश्ते से खुश नहीं थीं। पुलिस ने दोनों बहनों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या
जयपुर में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर इकट्ठे हो गए। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। बैठने की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. दिनदहाड़े घर में घुसकर लोहे का ढक्कन चोरी
जयपुर की पत्रकार कॉलोनी में स्कूटी से आए चोर एक घर का मेन गेट खोलकर अंदर घुसे और वाटर टैंक के लोहे का ढक्कन लेकर फरार हो गए। दोनों चोरों ने पहले रेकी की थी। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. होलाष्टक शुरू, 15 दिन शुभ कार्यों पर विराम
होली से 8 दिन पहले शुरू होने वाले होलाष्टक के कारण 24 फरवरी से 10 मार्च तक कुल 15 दिनों तक शुभ कार्यों पर रोक रहेगी।


