कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध निर्माण किए जाने का विरोध:पूर्व मंत्री समेत आमजन ने NEB थाने का किया घेराव; मामला कोर्ट में विचाराधीन

पूर्व मंत्री नसरू खां के साथ सोमवार शाम को काफी लोग NEB थाने का घेराव करने पहुंचे। थाना प्रभारी को मूंगस्का में कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध निर्माण किए जाने का विरोध किया। बताया गया कि जमीन पहले से वक्फ बोर्ड के नाम है। मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। अब अचानक उस पर निर्माण करना अवैध है। पूर्व मंत्री नसरू खां ने बताया कि मूंगस्का में कब्रिस्तान की करीब 2 बीघा 7 बिस्वा पुरानी जमीन वक्फ बोर्ड के नाम है। अब कोर्ट के आदेश का हवाला देकर अवैध निर्माण हो रहा है, जिसको लेकर एनईबी थाने में शिकायत दी है। मामले में अलवर कलेक्टर व अतिरिक्त जिला कलेक्टर को भी फोन किया है। ताकि पुलिस प्रशासन की निगरानी में शांति बनी रहे। वक्फ बोर्ड अलवर शहर कमेटी के सचिव अकबर हुसैन ने बताया कि जीत सिंह के पिता वक्फ बोर्ड के किराएदार थे। उनके बाद इनकी संतान रहने लग गई। कोर्ट ने आदेश दिया कि जहां परिवार रह रहा है, उसे छोड़कर वक्फ बोर्ड पैजेशन ले सकता है लेकिन उस समय कब्जा नहीं लिया। यह पूरी प्रॉपर्टी आजादी के समय से पहले से वक्फ बोर्ड की है। अब इस प्रॉपर्टी को नष्ट किया गया है। अब वहां गुरुद्वारा बनाने का प्रयास है। यह आपस भाईचारा खराब करने का विषय है। पुलिस प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *