गुजरी | नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक नर्स पर पैसे मांगने के आरोप लगा है। ग्राम लालबाग िनवासी कुंदन मालीवाड़ ने बताया कि उसकी पत्नी की डिलेवरी घर पर हुई थी। उसे दिखाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आया था। जहां स्टाफ नर्स जीतू मिनोड़े ने 300 रुपए मांगे। इसकी शिकायत मेडिकल ऑफिसर हर्षिता गौड़ व सीबीएमओ से की है। वहीं इस बारे में सीबीएमओ कीर्ति बौरासी ने बताया कि सोमवार को शिकायत पत्र प्राप्त हुई है। यदि पैसे मांगे हैं, तो जल्द ही जांच दल बनाकर बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं नर्स जीतू मिनोड़े ने बताया कि मैने पैसे नहीं मांगे। महिला के परिजन स्वयं 200 रुपए दे रहे थे। मैंने मना किया और कहा कि अगर आपको देना है तो अपनी इच्छा से आप सफाई वाली बाई को 100 दे देना।


