उज्जैन | इंदौर के राजा भोज शासकीय महाविद्यालय धार के पूर्व प्राचार्य प्रो. तेज प्रकाश व्यास सहित उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा से पधारे वन्यजीव एवं सर्पदंश विशेषज्ञ सर्प मित्र डॉ. आशीष त्रिपाठी सर्प व वन्यजीव विशेषज्ञ ने कृषि संकाय के छात्रों को सर्प पहचान, सर्पदंश उपचार का विशेष प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर कुलगुरु भी सर्पदंश जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने विशेषज्ञ का शॉल शील्ड से सम्मान किया। डॉ. जीवन सिंह सोलंकी प्रोफेसर बायोटेक्नोलॉजी माधव साइंस कालेज, प्रोफेसर डॉ. अनिल पाण्डेय माधव साइंस कालेज, डॉ. हरीश व्यास प्राचार्य माधव साइंस कालेज, चीफ कुलानुशासक डॉ. शैलेंद्र शर्मा विक्रम विश्वविद्यालय उपस्थित रहे।


