उज्जैन | नागरी लिपि परिषद दिल्ली द्वारा आचार्य विनोबा भावे की स्मृति में राष्ट्रीय नागरी सम्मान 46वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. प्रभु चौधरी को अमरकंटक में आयोजित सम्मेलन में 20 दिसंबर को देंगे। नागरी लिपि परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि डॉ. चौधरी महिदपुर रोड हिंदी एवं नागरी लिपि के प्रचार-प्रसार में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं। आपकी हिंदी की 6 पुस्तकें एवं नागरी लिपि की 2 पुस्तकें शोधपरक प्रकाशित हो चुकी है।


