मोगा में विवाद में प्रेमी की मौत प्रेमिका घायल:लिव इन रह रहे थे, महिला का आरोप- युवक ने चाकू से गले पर वार किया, फिर अपना काटा

मोगा के बुक्कनवाला रोड पर लिव-इन में रह रहे युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में शव मिला, जबकि प्रेमिका गंभीर रूप से घायल मिली। युवक का गला कटा था और महिला का भी गला कटा हुआ था। दोनों लिव-इन में परिवार से अलग रह रहे थे। प्रेमिका उसके पास उसके घर आई थी। अभी तक इस मामले में जोड़ों के बीच विवाद की बात कही जा रही है। प्रेमिका को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका आरोप है कि प्रेमी ने पहले उसके गले पर वार किया और फिर अपना गला काट लिया। थाना सिटी साउथ के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान लवदीप सिंह के रूप में हुई है। लवदीप सिंह के क्षेत्र की 28 से 30 वर्षीय मनदीप कौर (पत्नी गुरदित सिंह) के साथ प्रेम संबंध थे। लवदीप उसे लेकर अलग लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। घर बुलाकर चाकू से किया वार अस्पताल में भर्ती मनदीप कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि लवदीप सिंह पहले उसके बच्चों को अपने साथ ले गया था और बाद में उसे भी घर बुलाया। महिला के अनुसार, लवदीप ने ऑनलाइन मंगवाए चाकू से उस पर हमला किया और फिर खुद पर भी वार कर लिया। मां चाय बनाकर घर से बाहर गईं, लौटीं तो मिली बेटे की लाश पुलिस के अनुसार, मनदीप कौर लवदीप के घर पहुंची थी। घटना के समय युवक की मां चाय बनाकर घर से बाहर चली गई थीं। कुछ देर बाद जब वह लौटीं तो लवदीप सिंह का गला कटा हुआ मिला और मनदीप कौर भी लहूलुहान हालत में पाई गईं। थाना सिटी साउथ के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से तेजधार हथियार बरामद कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रेमिका हालत स्थिर घायल मनदीप कौर का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आ पाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *