फाजिल्का में तीन दुकानों में चोरी:छत तोड़कर घुसे बदमाश, कीमती सामान लेकर फरार, CCTV के जरिए तलाश में जुटी पुलिस

फाजिल्का जिले के मलोट चौंक में 3 दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया । देर रात आए चोरों ने दुकानों में छत के जरिए दाखिल होकर पंखे, मोटर, टूल, लैपटॉप, वाईफाई, हथौड़े, ग्राइंडर सहित अन्य समान चोरी कर फरार हो गए । घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंची मामले में जांच की पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पुलिस पहुंचेगी। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है ।जानकारी देते हुए मलोट रोड पर बाइक स्पेयरपार्ट दुकान के संचालक सुभाष चंद्र ने बताया कि रात के समय उनकी दुकान की छत तोड़ी गई और दुकान में दाखिल हुए चोर दुकान से मोटर, टूल, हथौड़े, ग्राइंडर व अन्य सामान चोरी कर ले गए है ।
छत तोड़कर दुुकान में पहुंचे चोर जबकि उधर आनलाइन प्वाइंट दुकान के संचालक राजिंदर जलंधरा ने बताया कि आरोपी उनकी दुकान में छत के जरिए दाखिल हुए है । जो दुकान से लैपटॉप, पंखे, वाईफाई और अन्य समान सहित गल्ले से कुछ नगदी चोरी कर ले गए है ।
मेडिकल स्टोर का तोड़ा शटर हालांकि साथ में तीसरी मेडिकल की दुकान का शटर तोड़ दिया गया । लेकिन अंदर का गेट न खुलने के चलते चोरी होने से बचाव हो गया । जबकि दुकान संचालक मिंकी कटारिया ने बताया कि एक सप्ताह पहले चोर उनकी दुकान में ऊपर का गेट तोड़कर दाखिल हुए और उनकी दुकान से चमनप्राश सहित अन्य समान चोरी कर ले गए । जिसकी शिकायत की जा चुकी है । मामले की जांच में जुटी पुलिस जबकि अब उनकी दुकान का शटर तोड़ दिया गया लेकिन चोरी से बचाव हो गया । उधर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी बसंत सिंह ने बताया कि तीन दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया है । जिसपर मौके के हालातों का जायजा लिया जा रहा है । और मामले में जांच जारी है । जल्द ही आरोपियों की तलाश की जाएगी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *