रांची सहित राज्यभर में बुधवार से अगले तीन दिनों तक सर्दी का सितम कम होगा। ठंड से आम लोगों को कुछ राहत मिलेगी। क्योंकि, न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक कुमार ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमालय से ठंडी हवाएं कम आ रही हैं। दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से सर्दी से कुछ राहत मिलेगी। 17, 18 और 19 दिसंबर को न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड कम लगेगी। 20 दिसंबर को राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में बारिश होगी। कोल्हान के पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और मध्य क्षेत्र के अन्तर्गत रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़ में हल्के दर्जे की बारिश होगी। बारिश की वजह से 20 दिसंबर से दिन का तापमान भी 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा। इस वजह से कनकनी वाली ठंड से राहत मिलेगी। 22 को ओडिशा से सटे क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद मौसम सामान्य रहेगा। रांची का तापमान फिर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा इधर, मंगलवार को रांची को ठंड से कुछ राहत मिली। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 9 डिग्री पर पहुंच गया है। ठंडी हवा भी कम चल रही है। हालांकि, रांची के कांके और मैक्लुस्कीगंज में ठंड से कोई राहत नहीं है। मंगलवार को कांके का न्यूनतम पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस और मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोनों स्थानों पर खेत-खलिहान और पेड़ के पत्तों पर ओस की बूंदे जम रही हैं। जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि, ठंड में उन्हें सुबह उठकर स्कूल जाना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक अधिकतम तापमान गोड्डा का 26.6 डिग्री और गुमला का 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची के सभी क्षेत्रों का तापमान बढ़ा… क्षेत्र अधि. न्यून. रांची 23.6 9.0 हिनू 23.6 9.0 टाटीसिल्वे 22.8 9.3 नामकुम 21.4 5.0 कांके 21.5 2.5


