भीलवाड़ा के रीको क्षेत्र में सोमवार शाम कपड़े की फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक के बाद एक फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आग की लपटें देख मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई सबने अपने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए हैं। मामला प्रताप नगर थाना क्षेत्र के रीको एरिया का है, यहां स्कूल ड्रेस बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की एक के बाद एक करीब 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग लगने से लाखों रुपए के माल और मशीनरी जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल पूरे फैक्ट्री परिसर में आग फैली है। फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा लगातार बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। तस्वीरों में देखें फैक्ट्री में लगी आग…


