मां की डांट से नाराज बेटी ने जहर खाया, गंभीर

गिरिडीह | मुफ्फसिल थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने सोमवार को जहर खा लिया। पिता ने तुरंत उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के पिता ने बताया कि मां ने किसी बात पर डांट दिया था। इससे नाराज होकर बेटी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *