लुधियाना में नागालैंड से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार:स्पा और सैलून सेंटर में चल रहा था धंधा, एक आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना में एक लग्जरी स्पा और सैलून सेंटर में अवैध देह व्यापार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी जयदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जयदीप सिंह कई सालों से स्पा सेंटर की आड़ में यह अवैध धंधा चला रहा था। वह नागालैंड से लड़कियों को बुलाकर उनसे देह व्यापार करवाता था और इससे मोटी रकम वसूलता था। पुलिस अधिकारी जगसीर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर छापा मारा और आरोपी को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी बिना पुलिस वेरिफिकेशन के लड़कियों को रखता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *