छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ‘किसान न्याय जनसभा’ कर रही है। आज जांजगीर लोकसभा के जैजैपुर विधानसभा के बम्हीडीह नगर पंचायत क्षेत्र में सभा की गई। भारतीय राष्ट्रीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि, पीएम मोदी ने ट्रंप के साथ किसान विरोधी ट्रेड डील कर किसानों के हाथ में कटोरा पकड़ाने का काम किया है। यदि किसानों के लिए भौतिक सत्यापन जैसे नियम लाए गए, तो क्यों न जनता भी नेताओं और अधिकारियों के संपति का भी भौतिक सत्यापन करे। जनता को भी यह अधिकार मिले कि नेताओं के घर में घुसकर उनके संपत्ति का भी भौतिक सत्यापन करे। वर्तमान की सरकार पूंजीपतियों की सरकार पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष और जांजगीर प्रभारी अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला ने कहा कि, वर्तमान की सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। पहली बार है कि छत्तीसगढ़ में 5 किसानों ने आत्महत्या का प्रयास किया। जिसमें से 2 किसानों की मौत तक हो गई। जांजगीर का किसान अनिल हक के लिए टावर पर चढ़ा और उल्टा उसी किसान पर फर्जी FIR कर दी गई। जिस पर आम आदमी पार्टी की तरफ से अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला ने उनको निःशुल्क विधिक मदद के लिए आश्वासन दिया है। सड़क पर किसानों की लड़ाई लड़ेंगे जिला महासचिव विनय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को प्रताड़ित करना बंद करे। आम आदमी पार्टी कर्ज में डूबे अन्नदाता किसान के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। सड़क पर किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए वचनबद्ध है। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भानु चंद्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार किसानों के हित में आवाज उठा रही है। आगे भी उठाते रहेगी।


