सीकर में आज वामपंथी छात्र संगठन SFI की जिला कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सीकर की सभी सरकारी काॅलेजों के SFI के छात्र प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला उपाध्यक्ष राजू बिजारणियां ने बताया कि बैठक में सीकर जिले की सभी कॉलेज और शेखावाटी यूनिवर्सिटी में आ रही स्टूडेंट्स की विभिन्न समस्याओं तथा संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह गुर्जर ने की। संचालन जिला सचिव राकेश मुवाल ने किया। जिला कमेटी की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र ढाका मौजूद रहे। बैठक में सीकर जिले की सभी छात्र प्रतिनिधियों ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी में छात्रहितों की स्थिति के बारे में बताया। बैठक में 15 मार्च तक संगठन की सदस्यता, बैठक और सम्मेलनों का कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। साथ ही 26 फरवरी को शेखावाटी यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में अनियमितताओं, यूनिवर्सिटी प्रशासन के रवैये और कैंपस के विभिन्न मुद्दों को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया गया। प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र ढाका ने कहा कि 4 मार्च को कम्युनिस्ट पार्टी राजस्थान का जत्था सीकर पहुंचने पर कृषि मंडी में होने वाली आम सभा के समर्थन में स्टूडेंट्स को साथ लेकर स्वागत किया जाएगा।
SFI जिलाध्यक्ष महिपाल गुर्जर ने कहा कि स्काॅलरशिप जल्दी जारी करने, स्कूल – कॉलेज में चल रही मनमानियों के खिलाफ, स्टूडेंट किराया, सोसायटी एक्ट समेत स्टूडेंट्स के विभिन्न मुद्दों को लेकर जल्द ही जिला मुख्यालय पर भी आंदोलन किया जाएगा। जिला कमेटी की बैठक में जिले भर की सभी कॉलेज और तहसीलों में संगठन का विस्तार जिसमें संगठन की सदस्यता, बैठक तथा सम्मेलन के कार्यक्रम करने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष संदीप नेहरा, सुनील गोदारा, अभिषेक महला, प्रकाश सैन, कमल बिंजयासी, गोपाल बागड़ी, विकास जांगिड़, भूपेंद्र सिंह, विजयपाल जिनोदिया, गरिमा भास्कर, खुशी पटेल, बबिता वर्मा, दिनेश चौधरी, बलबीर खोरा, अनिल चौधरी, नरेश दानोदिया, वीरेंद्र सिंह समेत जिला कमेटी सदस्य मौजूद रहे।


