नवांशहर में बस और टैंकर में टक्कर:ड्राइवर घायल, ग्रामीणों ने कटर से काटकर निकाला

नवांशहर से चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर आज सुबह दिल्ली से जम्मू जा रही टूरिस्ट बस की टक्कर आगे चल रहे एक टैंकर से हो गई। हादसा गांव नाई मजारा के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टैंकर सड़क किनारे डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में बस ड्राइवर बुरी तरह फंस गया। उसका एक पैर दब गया और केबिन का हिस्सा मुड़कर उस पर आ गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने कटर की मदद से बस को काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला। हादसे के दौरान बस में ड्राइवर की पत्नी भी सवार थी। वह बुरी तरह सहमी हुई थी। बस में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही जाड़ला चौकी पुलिस और सड़क सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। घायल ड्राइवर को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *