सागौन बाड़ी में लगी भीषण आग:कोरबा में 15 एकड़ में फैली, पेड़-पौधे और वन्यजीव प्रभावित; 3 घंटे बाद बुझाया गया

कोरबा में दर्री फर्टिलाइजर स्थित सागौन बाड़ी में सोमवार रात आग लग गई। रात 11 बजे लगी आग देखते ही देखते करीब 15 एकड़ में फैल गई। जिसे 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक, यह सागौन बाड़ी फर्टिलाइजर से कटघोरा तहसील ऑफिस रोड तक विस्तृत है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग से कई छोटे-बड़े पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचा है।और वन्य जीव-जंतुओं और पक्षियों को भी काफी क्षति हुई है। असामाजिक तत्वों की करतूत प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि यह आगजनी असामाजिक तत्वों की करतूत हो सकती है। सागौन बाड़ी के पास एक शराब भट्टी संचालित है, जहां से लोग शराब खरीदकर बाड़ी में पीने जाते हैं। तीन घंटे तक आग जलती रही, लेकिन किसी ने दमकल को सूचना नहीं दी। अपराधियों को पकड़ने का प्रयास जारी बता दें कि इस क्षेत्र में पहले भी असामाजिक तत्वों द्वारा पेड़ों की अवैध कटाई की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वन विभाग इस मामले में सतर्क था और अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रहा था। हर साल यहां आगजनी की घटनाएं होती हैं, लेकिन इस बार नुकसान अधिक होने की आशंका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *