मनावर में भगोरिया हाट का स्थान बदला:मैदान में नहीं खेत में लगेगा मेला; शांति समिति बैठक में लिया फैसला

मनावर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और पारंपरिक तरीके से मनाने के लिए सोमवार शाम को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में भगोरिया हाट का स्थान बदलने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर, एसडीओपी ब्रजेश कुमार मालवीया, तहसीलदार विजय तलवारे, सीएमओ संतोष चौहान और थाना प्रभारी ईश्वरसिंह चौहान सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में शांति, सद्भाव बनाए रखने, परीक्षा के दौरान डीजे पर प्रतिबंध, सुरक्षित होलिका दहन और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने सभी त्योहारों को परंपरागत रूप से मनाने के निर्देश दिए। मस्जिदों के पास तैनात रहेगा बल पुलिस एसडीओपी ब्रजेश कुमार मालवीया ने बताया कि धुलेंडी और रंगपंचमी के दौरान मस्जिदों के आसपास विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा। होलिका दहन बिजली के तारों से दूर करने और हरे पेड़ों को न काटने के निर्देश दिए गए। रंगपंचमी पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा गैर निकाली जाएगी। नगर परिषद को त्योहारों के दौरान विशेष साफ-सफाई और दोपहर बाद जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार ने बताया कि रंग पंचमी पर फायर ब्रिगेड का उपयोग कर रंगारंग गैर निकाली जाएगी। झूलों के चलते खेत में होगा आयोजन नपा पार्षद कैलाश राठौर ने जानकारी दी कि इस बार मेला मैदान में झूले लगे होने के कारण भगोरिया हाट का स्थान परिवर्तित किया गया है। अब यह आदिवासी लोक त्योहार मेला मैदान के समीप ब्राह्मण समाज के खेत में मनाया जाएगा। बैठक में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों, पार्षदों, पत्रकारों और प्रशासनिक अधिकारियों ने त्योहारों को शांति और सद्भाव के साथ मनाने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *