धनबाद के नवाडीह इलाके में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया है। मकान मालिक विक्रमादित्य ओझा लखनऊ में थे और किरायेदार भी बाहर गया हुआ था। चोरों ने इस मौके का फायदा उठाया। घटना की जानकारी मिलने पर जब मकान मालिक घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। पास में एक बड़ा रॉड पड़ा मिला, जिससे ताला तोड़ा गया था। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी की चाबियां भी इधर-उधर पड़ी थीं। गहने और कपड़ों की चोरी चोर घर से कीमती गहने, कपड़े, बैटरी और इन्वर्टर ले गए हैं। विक्रमादित्य ओझा के मुताबिक करीब 5 लाख रुपए की संपत्ति चोरी हुई है। उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। धनबाद जिले में इन दिनों चोरी और छिनतई की घटनाएं बढ़ी हैं। चोर अक्सर बंद मकानों को अपना निशाना बनाते हैं। मकान में कोई न होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देते हैं।


