जुगसलाई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी:हथियार और गोली के साथ महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

जमशेदपुर के जुगसलाई में फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गरीब नवाज कॉलोनी में 16 फरवरी की रात हुई इस घटना का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। घटना में मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़, निजाम और मुर्शीद ने रोहित नाम के युवक पर जानलेवा हमला किया था। रोहित अपनी जान बचाने के लिए इरशाद के घर में घुस गया। इसी दौरान भाकुड़ ने गोली चलाई। गोली इरशाद के गले को छूकर निकल गई और वह घायल हो गया। हथियार, चार जिंदा गोलियां और मोबाइल फोन बरामद पुलिस ने जाहिद हुसैन उर्फ विक्की, मो. अरमान उर्फ पतला, समीर कालिंदी और निखत परवीन उर्फ पूजा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार, चार जिंदा गोलियां और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के अनुसार, मुख्य आरोपी भाकुड़ ने फायरिंग में इस्तेमाल किया हथियार पूजा के पास छिपाया था। पूजा ने पूछताछ में यह बात स्वीकार की। पुलिस ने इसके बाद जाहिद और अरमान को हिरासत में लिया। हिरासत में रहते हुए पूजा ने जाहिद को हथियार ले जाने का फोन किया। पुलिस ने इस मौके का फायदा उठाया और पूजा व उसके भाई समीर को हथियार के साथ दबोच लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *