हाइकोर्ट जज बोले- मैं नागरिक भी हूं, हमारी भी डिमांड:जस्टिस उपमन ने कहा- न्यायपालिका को नहीं मिला उतना बजट

जयपुर में हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल उपमन ने कहा- उन्हें बजट से निराशा हुई। उन्होंने कहा- पहले मैं वकील था और अब जज हूं। इसके साथ-साथ राजस्थान का एक नागरिक भी हूं तो हमारी भी कुछ डिमांड होती हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में सोमवार को जस्टिस उपमन ने यह बात दी बार एसोसिएशन जयपुर के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कही। समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। न्यायपालिका को नहीं दिया पूरा बजट
हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल उपमन ने कहा- एक नागरिक के रूप में इस बार का बजट हमने देखा तो मुझे थोड़ी-सी न्यायपालिका के दृष्टिकोण से हल्की सी निराशा हुई कि उतना बजट न्यायपालिका को राज्य सरकार ने नहीं दिया। उन्होंने कहा- मैं मुख्यमंत्री से गुजारिश करूंगा कि वे इस संबंध में विचार करेंगे और बजट में हम पर कृपा करेंगे। इससे वकील और न्यायिक अधिकारी लोगों को न्याय देने के लिए प्रयासों को गति दे सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *