सिंहस्थ 2028 के कामों का डेडलाइन कैलेंडर जारी:उज्जैन में अधिकांश निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक पूरे करने का लक्ष्य

उज्जैन नगर निगम ने सिंहस्थ-2028 से संबंधित निर्माण कार्यों के लिए समयसीमा निर्धारित कर दी है। संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह के निर्देश पर जारी इस कैलेंडर के अनुसार, अधिकांश परियोजनाओं को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। प्रशासन ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को गति देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नगर निगम में समीक्षा बैठक के बाद यह तय किया था कि सिंहस्थ से जुड़े सभी विकास कार्य निर्धारित समय पर पूरे हों। इसके बाद मेला अधिकारी आशीष सिंह ने प्रत्येक कार्य की डेडलाइन तय कर उसकी नियमित निगरानी के निर्देश दिए। अब कार्य दिन नहीं, घंटे के हिसाब से होंगे नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने सड़क चौड़ीकरण, सीसी रोड निर्माण, पुलिया निर्माण, रिटेनिंग वॉल, बॉक्स कल्वर्ट और सेंट्रल लाइटिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का चरणबद्ध कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर में हर परियोजना के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब कार्यों को ‘दिन नहीं, घंटे’ के हिसाब से पूरा कराया जाएगा। सुबह से शाम तक प्रगति की लगातार निगरानी की जाएगी। संभागायुक्त स्वयं बिना पूर्व सूचना के निर्माण स्थलों का औचक निरीक्षण करेंगे ताकि कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें। दीर्घकालिक पैकेजों के लिए 700 दिन कुछ प्रमुख परियोजनाओं की समयसीमा इस प्रकार है: जीवनखेड़ी-सिकंदरी मार्ग (MR-21 कनेक्टिविटी) जून से अगस्त 2026 तक, नक्षत्र होटल से पंचमुखी हनुमान मंदिर जून 2026 तक, गऊघाट–ज्ञान सागर-धुर्वे नगर मार्ग जुलाई 2026 तक, जंतर मंतर-रिंग रोड कनेक्टिविटी सितंबर 2026 तक और सांदीपनि चौराहा-उदयन मार्ग दिसंबर 2026 तक पूर्ण किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, गाड़ी अड्डा–वीडी क्लॉथ मार्केट कॉरिडोर मार्च 2027 तक और आरएनटी मार्ग चौड़ीकरण जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। सिंहस्थ-2028 के तहत कुल 22 प्रमुख सड़क/चौड़ीकरण परियोजनाएं शामिल हैं, जिन्हें 60 से अधिक चरणों में विभाजित किया है। अधिकतम परियोजनाओं की डेडलाइन दिसंबर 2026 है, जबकि कुछ बड़े कॉरिडोर जनवरी 2027 तक पूरे होंगे। अधिकांश चरणों की अवधि 100 से 130 दिन निर्धारित की गई है, वहीं कुछ दीर्घकालिक पैकेजों के लिए 700 दिन से अधिक का समय दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *