देश के हित में है एक राष्ट्र, एक चुनाव विधेयक: संजय

लोकसभा में मंगलवार को पेश एक देश, एक चुनाव बिल के लिए रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी। सेठ ने कहा यह बिल देश हित में है। हर पांच साल में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होते हैं। वहीं, देश में हर साल अलग-अलग समय पर विधानसभा चुनाव होते हैं। दोनों चुनाव एक साथ होने पर देश के राजकोष की बचत होगी। चुनाव के समय राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाती है। ऐसे में विकास परियोजनाओं में देरी होती है, एक देश, एक चुनाव से विकास कार्यों में इसका फायदा होगा। चुनाव के समय सरकारी काम में भी व्यवधान होता है। ऐसे में पांच साल में एक ही बार इस तरह की आवश्यकता पड़ेगी और विकास कार्यों में बेवजह रुकावट नहीं आएगी। इसलिए, एक देश एक चुनाव देश और लोकतंत्र के हित में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *