लेपर्ड का झपट्टा लगते ही पहाड़ी से गिरा लड़का:आंख के पास पंजा मारा था, चीखने लगा तो भागा तेंदुआ

पाली में बकरी चराने गए 12 साल के लड़के पर लेपर्ड ने हमला कर दिया। लेपर्ड ने लड़के के चेहरे पर झपट्टा मारा। इससे लड़का पहाड़ी से लुढ़क कर 12 फीट नीचे गिर गया। इसके बाद जोर-जोर से चीखने लगा। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण इकठ्ठा हुए और शोर मचाया तो लेपर्ड भाग निकला। मामला पाली के नाना थाना इलाके की ठंडी बेरी ग्राम पंचायत के निकट सरजू वाडी उरना गांव का 12:30 बजे है। युवक का इलाज सिरोही में चल रहा है। वन विभाग की टीम लेपर्ड की तलाश में जुटी है। पहाड़ी में छिपे लेपर्ड ने किया अटैक बाली रेंजर महेंद्रसिंह ने बताया- प्रकाश कुमार (12) पुत्र भानाराम निवासी सरजू वाड़ी उरना सोमवार को नाना थाना क्षेत्र की ठंडी बेरी ग्राम पंचायत के पास पहाड़ी पर अपने 3- 4 साथियों के साथ बकरियां चराने गया था। इस दौरान पहाड़ी की ओट में छुपे लेपर्ड ने प्रकाश पर हमला कर दिया। 12 फीट की पहाड़ी से गिरा लेपर्ड में प्रकाश के चेहरे पर पंजा मारा था। इससे बैलेंस बिगड़ने से प्रकाश 12 फीट ऊंची पहाड़ी से लुढ़कते हुए नीचे गिर गया। इसके बाद जोर-जोर से चिल्लाने लगा। शोर की आवाज सुनकर लेपर्ड वहां से भाग निकला। हादसे में बालक के चेहरे पर घाव हुआ है। उसकी हालत खतरे से बाहर है और प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही रेफर किया गया है। वन विभाग की टीम भी लेपर्ड की तलाश में जुटी हुई है। शोर मचाने पर भागा सरपंच प्रतिनिधि केसाराम गरासिया ने बताया कि घटना के समय पहाड़ी पर बकरियां चराते समय बच्चे खेल रहे थे। तभी लेपर्ड ने एक पर हमला कर दिया। बच्चे के जोर-जोर से चिल्लाने से लेपर्ड डरकर भाग गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *