वन नेशन, वन इलेक्शन बिल काला कानून है: भट्टाचार्य

झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने वन नेशन वन इलेक्शन बिल को काला कानून कहा है। उन्होंने कहा कि इस बिल में संविधान की शर्तों का पालन नहीं किया गया है। नियमों में कई तरह बदलाव किये गए हैं। देश को भ्रम में डालने के लिए यह बिल लाया गया है। भाजपा व केंद्र सरकार केवल सुर्खियों में रहना चाहती है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद चीजें स्पष्ट हो जाएंगी सुप्रियो ने हाईकोर्ट द्वारा सीजीएल के परीक्षाफल पर रोक लगाए जाने पर कहा कि अब सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। हाईकोर्ट ने कहा है कि कोई आपत्ति है, तो राज्य सरकार उसकी जांच करा ले। डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन का काम अंतिम रिजल्ट नहीं होता है। वेरिफिकेशन के बाद भी लंबित वैकेंसी का मेरिट लिस्ट निकलेगा। आंदोलनरत छात्रों से विनम्र आग्रह है कि धैर्य नहीं खोएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *