ग्वालियर की 14वीं बटालियन में सिपाही भर्ती परीक्षा:सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी, अब तक 55 हुए अपीयर

ग्वालियर में पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो चुकी है। भर्ती परीक्षा की अध्यक्षता कर रहे डीआईजी अमित सांगी ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षकों की भर्ती के लिए जो शारीरिक प्रवीणता टेस्ट है। ये आज से यहां आरंभ हुआ है 23 फरवरी से और 14 मार्च तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इसमें 23 और 24 फरवरी को 200–200 और इसके बाद 400 अभ्यर्थी प्रतिदिन आएंगे। जिनका शारीरिक प्रवीणता टेस्ट एसएफ ग्राउंड पर लिया जाएगा। जिसमें तीन इवेंट कराए जा रहे हैं। 800 मीटर की दौड़ है, लॉन्ग जंप है और गोला फेंक है। लॉन्ग जंप और गोला फेंक में प्रत्येक अभ्यर्थी को तीन-तीन अटेम्प्ट दिए जा रहे हैं। इसमें जी अभ्यर्थी का बेस्ट होगा उसे लिया जाएगा। शाम तक 200 लोगों को आना है शारीरिक प्रवीणता टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर जो मार्क्स बनते हैं उन पर फाइनल सिलेक्शन होगा। अभी सुबह 6 बजे से ग्राउंड पर पूरी तैयारी और फोर्स तैनात है। अभी तक 54 से 55 अभ्यर्थी अपीयर हो चुके हैं। अभी समय बाकी है शाम तक जिन 200 लोगों को आना है उनमें से जो भी आएगा उसका टेस्ट कराया जाएगा। इसमें तिथि में कोई परिवर्तन नहीं हैं। जिस अभ्यर्थी को जो तिथि दी गई है। उस अभ्यर्थी का उसी दिन टेस्ट कराया जाएगा। किसी भी स्थिति में इसका परिवर्तन नहीं होगा। 64 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी उन्होंने बताया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जा रही है। पूरे ग्राउंड में 64 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। और 16 जगह से वीडियो ग्राफी हो रही है और पूरा टेक्निकल और सेंसर एवं प्रशिक्षित टीम के द्वारा ये भर्ती संपन्न कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जो ग्वालियर सेंटर है। इसमें 5 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को बुलाया गया है और इस प्रकार के पूरे मध्यप्रदेश में 10 सेंटर बने हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *