कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को कहा कि बहुत जल्द प्रखंड स्तर पर पशु बाजार की शुरुआत होगी। इसका उद्देश्य वाजिब दर पर अच्छे नस्ल की गाय या दूसरे मवेशी किसानों को उपलब्ध कराना होगा। विभाग इससे संबंधित कैलेंडर भी जारी करेगा। पशु बाजार में रेट चार्ट भी जारी किया जाएगा। कृषि मंत्री ने मंगलवार को मांडर के करगे, बंझिला, महुआजारी और कैम्बो में मिल्क कलेक्शन एवं चीलिंग प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान झारखंड मिल्क फेडरेशन के पदाधिकारी भी थे। निरीक्षण के दौरान किसानों ने कैटल फीड के लिए मेधा दाने की दर में 5 रुपए तक कमी करने की मांग दोहराई। निरीक्षण के दौरान किसानों ने गाय वितरण में अनियमितता की बात बताई। किसानों ने गोकुल भवन की संख्या बढ़ाने की मांग की, ताकि दूध कलेक्शन की मात्रा को बढ़ाया जा सके।


