राज्य का पैसा हड़पना चाहता है केंद्र: राकेश

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा- केंद्र सरकार झारखंड के एक लाख 36 हजार करोड़ रुपए हड़पना चाहती है, ताकि राज्य का विकास बाधित हो। झारखंड में महागठबंधन को मिले जनादेश के बाद केंद्र की भाजपा सरकार की नीयत में खोट आ गई है। अब वह झारखंड की जनता का पैसा हड़पना चाहती है। सिन्हा ने कहा कि एक ओर डीवीसी के बकाए भुगतान में देरी हुई, तो हमसे ब्याज लिया गया। और, अब यह कहा जा रहा है कि कोई पैसा बकाया ही नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *