पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू ने मंगलवार को लोकसभा में वन नेशन, वन इलेक्शन बिल पेश किए जाने को देश हित में बताया है। उन्होंने कहा है कि इस बिल के पारित होने से चुनाव पर खर्च होनेवाली बड़ी राशि से राजकोष में बचत होगी। उन्होंने बिल पेश होने पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि बिल को लोकसभा में स्वीकृत होने के बाद उसे जेपीसी को विस्तृत चर्चा के लिए भेज दिया गया है। उम्मीद है कि इसे अगले सत्र में लोकसभा से पास करा लिया जाएगा।


