अनगड़ा | जोन्हा फाल घूमकर वापस अपने घर आ रहे पर्यटक पप्पू मालाकार(27) की मंगलवार की शाम में आटो पलटने से मौत हो गई। घटना रांची-मुरी मार्ग में अनगड़ा सिंगासरई के पास हुई। पप्पू मालाकार कोकर के तिरिलकोचा का रहनेवाला था। मृतक अपने कुछ मित्रों के साथ जोन्हा फाल घूमने गया था। शाम में पप्पू टुकटुक आटो में बैठकर घर वापस आ रहा था। साथ में 12 वर्षीय उसका साला भी सवार था। सिंगासरई के पास टुकटुक के खराब लाइट के कारण आटो एक गढ्डे में जाकर पलट गई। मौके पर ही पप्पू की मौत हो गई। जबकि उसके साले को खरोंच तक नहीं आई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा।


