मेन रोड स्थित जेजे पार्क रोड की सड़क व कॉमन पैसेज पर सेप्टिक टैंक तथा अन्य निर्माण कार्य किए जाने से कॉलोनी वासी परेशान हैं। ये बातें मंगलवार को जेजे पार्क रेजिडेंट्स एसोसिएशन ने प्रेस वार्ता कर हेरा, सफा, मारवा और मीना अपार्टमेंट के फ्लैट मालिकों ने कही। उन्होंने कहा कि सड़क में अतिक्रमण और अनियंत्रित व्यावसायिक गतिविधि किया जा रहा है। इन इलाके के आठ अपार्टमेंट के लगभग सौ फ्लैट के निवासियों ने इस संबंध में रांची नगर निगम के आयुक्त तथा हिंदपीढ़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मौके पर एए खान, अब्दुल हाफिज, टी आफरीन, एएच खान व अन्य लोग थे।


