रांची | इंटरमीडिएट शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवधेश ठाकुर ने सोमवार को स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से भेंट कर इंटर शिक्षा और शिक्षाकर्मियों की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। अगले सेशन से अंगीभूत कॉलेजों के एडमिशन लेने और इंटर शिक्षकों और कर्मचारियों की सेवा को समायोजन के साथ-साथ आने वाले सत्र में महाविद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर शिक्षामंत्री को ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने आश्वासन दिया कि उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों की फाइलें विभाग में भेज दी हैं और उनके हित में फैसला लिया जाएगा।


