गुरदासपुर में सिविल अस्पताल में रिश्वत लेता वार्ड अटेंडेंट गिरफ्तार:सिविल अस्पताल में मृत्यु प्रमाण पत्र के मांगे 40 हजार, 30 हजार में डील

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुरदासपुर सिविल अस्पताल में एक बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने वार्ड अटेंडेंट रविंदरपाल सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस ब्यूरो टीम द्वारा पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है और कल आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। चाचा का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने गया था पीड़ित जानकारी के अनुसार मामला बटाला तहसील के गांव फुल्के का है। एक व्यक्ति को अपने चाचा का मृत्यु प्रमाण पत्र चाहिए था। वार्ड अटेंडेंट ने इसके लिए पहले 40 हजार रुपए की मांग की। बाद में 30 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया। आरोपी को कोर्ट में पेश करेंगे कल विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायत मिलने पर जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ लिया। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत थाना-8 अमृतसर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा, मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *