वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर मंगलवार दोपहर 12 बजे विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 कर बजट पेश करेंगे। यह उनका लगातार दूसरा बजट होगा। बजट में सरकार का सोशल सेक्टर पर जोर होगा। इसलिए सबसे अधिक योजना बजट महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का होगा। घाटे के बजट में ेकोई नया टैक्स नहीं लगेगा। आगामी बजट का आकार करीब 1.59 लाख करोड़ होने की संभावना है। इसमें 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का योजना बजट होने की संभावना है। चालू वित्तीय वर्ष में 1.45 लाख 400 करोड़ का मूल बजट है। इसमें कुल योजना बजट 91741.53 करोड़ रुपए है। जिसमें केंद्रीय योजनाओं से जुड़ी कुल राशि 17073.61 करोड़ है। आउटकम बजट में हो सकती है 200 योजनाएं, इनमें 60 % तक की राशि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 13 विभागों के लिए आउट कम बजट था। इस बार भी आउटकम बजट पेश होगा। आउटकम बजट में होता है कि सरकार वैसी योजनाओं को रखती है जिसका वित्तीय और भौतिक स्थिति की उपलब्धि का समय समय पर आकलन होता रहे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग,कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग,वन एवं पर्यावरण विभाग,ग्रामीण विकास विभाग,समाज कल्याण विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, ग,तकनीकी एवं उच्च शिक्षा विभाग आदि की है। इसमें करीब 200 योजना होने की संभावना है। इस बार फिर पेश होगा जेंडर बजट, महिलाओं के लिए 33% का प्रावधान इस बार वित्त मंत्री मूल बजट के साथ आउट कम बजट, जेंडर बजट और बाल बजट भी पेश करेंगे। वर्ष 2017-18 में रघुवर दास सरकार में जेंडर बजट पेश हुआ था। जेंडर बजट के नाम से अलग बजट नहीं होता है। सामान्य बजट में बताया जाता है कि महिलाओं के लिए कितना आवंटन हुआ है। उन पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार में लैंगिक समानता योजनाओं का क्या असर रहेगा। जेंडर बजट के तहत महिला आधारित योजनाओं के लिए 33 प्रतिशत का प्रावधान हो सकता है । जेंडर बजट में 17 विभाग और उनकी25 से अधिक योजनाएं होने की संभावना है। ये हो सकती हैं घोषणाएं… घाटे का होगा बजट, पर कोई नया टैक्स नहीं इस बार बजट घाटे का हो सकता है, लेकिन आम जनता को राहत देते हुए कोई नया टैक्स लगाए जाने की संभावना नहीं है।


