भास्कर न्यूज | चतरा चतरा नगर परिषद के लिए मंगलवार को शहर में शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में वोट डाले गए। सुबह 7:00 बजे से वोटिंग शुरू हुई और शाम 5:00 बजे तक वोट डाले गए। कुछ बूथों को छोड़कर लगभग सभी बूथों पर निर्धारित समय संध्या पांच बजे तक वोटिंग संपन्न हो गया। कुछ बूथों पर लाइन में लगे लोगों को छह बजे तक वोटिंग कराया गया। मतदान संपन्न होते ही चतरा नगर परिषद क्षेत्र के लिए अध्यक्ष पद के लिए कुल 22 प्रत्याशी व शहर के 22 वार्डों के लिए कुल 82 वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटियों में बंद हो चुका है। अब इन कुल 104 प्रत्याशियों में से अध्यक्ष पद पर किसी एक तथा 22 वार्डों के लिए किन 22 लोगों के माथे पर विजय का तिलक लगेगा, इसका फैसला 27 फरवरी को होगा। 27 फरवरी को चतरा कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में सुबह 7:00 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी।
चतरा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर जिन प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटियों में बंद हुआ है, उनमें सुदेश कुमार, राजेश कुमार, अताउर रहमान, राजेश कुमार रौशन, मोहम्मद तौफीक आलम, दिनेश कुमार, अमन कुमार, मोहम्मद इरफान आलम, राजवीर, अभिषेक कुमार, जमुना प्रसाद, हिमांशु कुमार, पप्पू कुमार यादव, मोहम्मद आशिक, मोहम्मद बशीर नेजामुद्दीन, संजय कुमार जायसवाल, शंकर प्रसाद, विद्या सागर आर्य, लक्ष्मी प्रसाद शुक्ला, वीरेंद्र दास, संजय कुमार तथा मोहम्मद तनवीर अख्तर का नाम शामिल हैं। शहर के 22 वार्डों के लिए कुल 82 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत भी मत पेटियों में बंद हो गया है। इन प्रत्याशियों में वार्ड संख्या एक से वासुदेव यादव, धीरज कुमार, योगेंद्र यादव, राकेश कुमार, भोला बिहारी लाल वार्ड संख्या दो से निखत प्रवीण, अनीता देवी, ऋतिक कुमारी, संगीता सिन्हा, कांति देवी वार्ड संख्या तीन से मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद नेहाल, सैउद्दूर रहमान,संजय कुमार, आलोक कुमार, प्रमोद कुमार नाग वार्ड संख्या चार से पार्वती देवी, सरिता देवी, कुमारी निशा, रानी कुमारी, मीणा कुमारी वार्ड संख्या पांच से प्रवेश कुमार चौरसिया, रिंकू देवी, मोहम्मद वहाजूलहक वार्ड संख्या छह से दीपक कुमार वर्मा, मनोज कुमार प्रधान वार्ड संख्या सात से पूनम कुमारी, पूनम देवी, शकुंतला देवी, मधुलता सिन्हा वार्ड संख्या आठ से सेवंती देवी, सुमित जयसवाल, सरिता देवी, सोमेंद्र नाथ घोष वार्ड संख्या नौ से धनेश्वरी देवी, साधना कुमारी, बबीता कुमारी, प्रमिला देवी वार्ड संख्या दस से मीरा देवी, मिरा देवी, बबीता देवी, जूली प्रवीण वार्ड संख्या 11 से वेदवती जयसवाल, कुमारी विनीता, वार्ड संख्या 12 से आबिद हुसैन, आफताब आलम, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद मजीद आलम वार्ड संख्या 13 से माया देवी, वार्ड संख्या 14 से अफसान खातून, तबस्सुम आरा, रोखसार प्रवीण वार्ड संख्या 15 से उजाला प्रवीण, फिरदोशी रौनक, सहिना खातून वार्ड संख्या 16 से उज्ज्वल कुमार, रविन्द्र सिंह, छोटू कुमार, रामप्रवेश कुमार, राजा कुमार मालाकार, अमन कुमार गुप्ता, विशाल कुमार, सुशील कुमार वार्ड संख्या 17 से सुमिता मनी दास, प्रतिमा देवी, अंजू कुमारी, सुमित्रा देवी वार्ड संख्या 18 से प्रेमचंद साहू, सुधीर कुमार, मोहम्मद आशिफ इकबाल वार्ड संख्या 19 से हलीमा खातून, अजहर हकीम वार्ड संख्या 20 से मोहम्मद फैजल, मोहम्मद नेसार, मोहम्मद इमरान वार्ड संख्या 21 से विनोद राम, नंदकिशोर भुइयां वार्ड संख्या 22 से मनजीत कुमार, सौरभ कुमार, मुकेश कुमार, नितेश कुमार, प्रकाश कुमार, दीपक कुमार, अनिल कुमार, अरविंद कुमार का नाम शामिल है।


