रांची | इनरव्हील क्लब संजीवनी की सदस्यों ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए एक जरूरतमंद दुल्हन को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। क्लब की ओर से लगभग 35,000 रुपए शादी संबंधी उपहार व 8 हजार रुपए नकद राशि भेंट की गई, ताकि वह अपने वैवाहिक जीवन की नई यात्रा सुगमता से प्रारंभ कर सके। इस अवसर पर शादी के पारंपरिक गीत भी गाए गए, जिससे वातावरण आनंदमय हो गया। मौके पर अध्यक्ष मीना सिन्हा, सचिव पूनम यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थीं।


