लुधियाना| शहर के फिजियोथेरेपिस्ट डा. दलजीत सिंह को उनकी उच्च सेवाओं के लिए बेस्ट हेल्थ अवार्ड से सम्मानित किया गया। हिंदुस्तान जन सेवा समिति ने सेहत के क्षेत्र में बेहतरीन सेवाएं देने वाली करीब 50 शख्सियतों को पटियाला में सम्मानित किया। इनमें डा. दलजीत सिंह भी शामिल रहे। समिति के पंजाब के चीफ एडवाइजर मनजिंदर सिंह ने बताया कि डा. दलजीत ने रीढ़ संबंधी व अन्य हडि्डयों से संबंधित मरीजों को बिना ऑपरेशन के राहत प्रदान की है। इतना ही नहीं गरीब मरीजों का फ्री में भी इलाज किया है। इसी के चलते उन्हें सम्मानित किया गया है।