बुजुर्गों व दिव्यांग ने निभाया फर्ज, आप क्यों नहीं निकले

बोकारो | जिले में नगर निकाय चुनाव के तहत चास नगर निगम के 136 मतदान केंद्रों पर और फुसरो नगर परिषद के 65 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई। चास नगर निगम में मतदान का प्रतिशत 50.83 रहा। जबकि फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में 58.37 फीसदी मतदान हुआ। यह आंकड़ा पिछले नगर निगम व परिषद चुनाव की तुलना में कम रहा। कारण यह कि शहरवासी मतदान के लिए घरों से कम निकले। वहीं दूसरी ओर कई बुजुर्ग और दिव्यांगों ने विषम परिस्थिति में भी मतदान केंद्र पहुंचे और शहर की सरकार के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन तस्वीरों को जरा देखिए और सोचिए, आप क्यों नहीं निकले?
वार्ड-02 : उम्र नहीं बनी बाधा, चलने में असम​र्थता के बावजूद किया मतदान
चुनाव आयोग की सूची में चास में कम मतदान 90 वर्षीय चीराचास निवासी बुजुर्ग मतदान करने के लिए वार्ड 2 के मतदान केंद्र पहुंचे। चलने फिरने में असमर्थ होने के बावजूद उन्होंने मतदान करने का मन बताया। ऐसे में वह परिजनों के साथ व्हील चेयर पर मतदान करने के लिए केंद्र में पहुंचे और मिसाल कायम किया। वार्ड-21 बमनिया गली की रहने वाली मनी देवी देख नहीं सकती, जबकि मसूरा देवी सुन नहीं सकती। लेकिन दोनों सहेली मतदान देने के लिए एक साथ पुराना बाजार स्थित बांग्ला मध्य विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि वह अपने मोहल्ले के एक युवक के सहयोग से पहुंची है।
कमलडीह वार्ड नंबर 31 में 106 वर्षीय महिला चंपा देवी वोट देने पहुंची। चुनाव में वोट देने की उनकी उत्सुकता को देखकर वहां खड़े सुरक्षा कर्मी भी उनकी प्रशंसा कर रहे थे। बुजुर्ग चंपा देवी ने खुद आगे बढ़कर बैलेट पेपर के माध्यम से अपना मतदान दी।
वार्ड-14 स्थित रामनगर कॉलोनी की बुजुर्ग दंपति वासुदेव साव व सुमित्रा देवी ने एक साथ बूथ संख्या-1 में मतदान किया। 80 और 74 वर्षीय उक्त बुजुर्ग दंपति ने बताया कि उन्होंने कभी भी अपना वोट बेकार नहीं जाने दिया। हर चुनाव में वह मतदान करने के लिए उत्साहित रहते हैं। वार्ड-21 : दो सहेली, एक देख तो दूसरी सुन नहीं सकती, साथ में पहुंची वोट देने वार्ड-31 : 106 वर्ष की उम्र में जज्बा है कायम, उत्सुकता देख लोग हुए हतप्रभ वार्ड-14 : बुजुर्ग दंपति ने एक साथ आकर किया मतदान, निभाया फर्ज फुसरो चास पिछले बार वोटिंग पिछले बार वोटिंग 59.62% 53.30% 58.37% 50.83% इस बार वोटिंग इस बार वोटिंग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *