हजारीबाग में 160 मतदान केंद्रों में सुचारू रूप से मतदान कराया गया

सबसे कम मतदान बूथ संख्या 3 में 11 प्रतिशत रहा भास्कर न्यूज | हजारीबाग हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर सोमवार शाम उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह व एसपी अंजनी अंजन ने बाजार समिति परिसर में प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के सभी 36 वार्डों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया है। पूरे चुनाव के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई, जो प्रशासनिक व्यवस्था की सफलता को दर्शाता है। उपायुक्त ने जानकारी दी कि नगर निगम चुनाव के लिए कुल 160 मतदान केंद्र बनाए गए थे।जहां सुचारू रूप से मतदान कराया गया। शाम 5 बजे तक कुल 49.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मतदान प्रतिशत वार्ड और बूथ के अनुसार अलग-अलग रहा। सबसे कम मतदान बूथ संख्या 3 में 11 प्रतिशत रहा। जबकि कुछ अन्य बूथों पर औसत से बेहतर मतदान देखने को मिला। प्रेस वार्ता में उपायुक्त ने यह भी बताया कि बाजार समिति परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में लगभग 50 प्रतिशत मतपेटियां कलेक्ट कर ली गई हैं। शेष मतपेटियों को भी नियमानुसार लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी मतपेटियों को आब्जर्वर की मौजूदगी में सील किया जाएगा। मतों की गिनती 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से बाजार समिति परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में की जाएगी। मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम को सीसीटीवी कैमरों से पूरी तरह लैस किया गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में जिला पुलिस बल के अधिकारी और जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए तीन लेयर की व्यवस्था की गई है और स्ट्रांग रूम के चारों ओर मोर्चे बनाए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की चूक की संभावना न रहे। मतदान को लेकर ट्रैफिक में अतिरिक्त पुलिस बलों को लगाया गया था। जिसके कारण कहीं भी समस्या उत्पन्न नहीं हुई और ऐसा ही व्यवस्था मतगणना के दिन भी रहेगा ताकि भीड़ के कारण ट्रैफिक बाधित नहीं हो। प्रशासन ने मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रेस वार्ता में उप विकास आयुक्त रिया सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थीं। यह लोकतंत्र की मजबूती और नागरिक चेतना का सकारात्मक संकेत है। भले ही ओवरऑल मतदान प्रतिशतकाम रहा हो। बता दे की हजारीबाग नगर निगम चुनाव में निशक्त और वृद्ध मतदाताओं की यह सक्रिय भागीदारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक संदेश है कि लोकतंत्र में हर वोट की कीमत समान होती है, चाहे उम्र या शारीरिक स्थिति कुछ भी हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *