शिक्षा, संगठन और युवा जागरूकता पर दिया जोर, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मोहा मन

भास्कर न्यूज | बरही बरही के पटना रोड स्थित केसरवानी आश्रम के प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 फरवरी, सोमवार को 32वां केसरवानी मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बनाया गया। समारोह की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष बिनोद केशरी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा के संगठन मंत्री भगवान केशरी तथा विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा के उपाध्यक्ष कपिल केशरी व पूर्व संगठन मंत्री महेंद्र केशरी उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गोत्राचार्य महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, शिक्षा के प्रसार, युवा वर्ग के मार्गदर्शन तथा सामाजिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मुख्य अतिथि भगवान केशरी ने कहा कि समाज की मजबूती संगठन और एकता में निहित है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि कपिल केशरी ने कहा कि सामाजिक समरसता और पारस्परिक सहयोग ही किसी भी समाज की वास्तविक पूंजी होती है। उन्होंने प्रदेश स्तर पर चल रही विभिन्न सामाजिक व शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी देते हुए समाज के लोगों से संगठित रहकर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहने का आग्रह किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में बिनोद केशरी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सहयोग व भाईचारे की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से एकजुट होकर समाज के उत्थान एवं प्रगति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। समारोह के दौरान आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नंदिनी केशरी के नेतृत्व में आदर्श केशरी, ओम केशरी, पूजा केशरी, गुड्डू केशरी, आशीष केशरी, मून केशरी, अनमोल केशरी एवं रीतीक केशरी ने शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन राजेश केशरी व नंदिनी केशरी ने किया, जिन्होंने पूरे समारोह को प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया। इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद केशरी, महामंत्री उदय केशरी, कोषाध्यक्ष अशोक केशरी, संरक्षक सह मार्गदर्शक जगदीश साहू, रत्नेश्वर केशरी, दशरथ केशरी, मनोज केशरी, परमेश्वरी केशरी, इंद्रदेव केशरी, राजकुमार केशरी, नगर सभा के उपाध्यक्ष उमेश केशरी, संगठन मंत्री शंकर केशरी, सह सचिव आशीष केशरी, मीडिया प्रभारी राजेश केशरी उर्फ मेवालाल, नगर केसरवानी महिला सभा की संरक्षक संजू केशरी, अध्यक्ष जयंती केशरी, महामंत्री मंजू केशरी, कोषाध्यक्ष उर्मिला केशरी, उपाध्यक्ष रेखा केशरी, तरुण सभा के अध्यक्ष रंजीत केशरी, महामंत्री जयराम केशरी, कोषाध्यक्ष रोहित केशरी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। भास्कर न्यूज | हजारीबाग श्याम भक्त परिवार हजारीबाग का श्री श्याम फाल्गुन निशान शोभायात्रा मंगलवार की निकाला जाएगा। शोभा यात्रा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। सोमवार को यात्रा शुरुआत स्थल पर भक्त तैयारी में लगे रहे। बाबा श्याम का मंदिर बिहारी दुर्गा स्थान के बगल में बना है। मंदिर का कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। जल्द ही प्राण प्रतिष्ठा की तिथि की घोषणा की जानी है। उक्त मंदिर परिसर से ही मंगलवार को निशान यात्रा निकाला जाना है। आज महिलाओं ने सामूहिक रूप से प्रभु श्री श्याम के पावन निशान की विधिवत रूप से उसकी सज्जा का किया। श्याम के मधुर भजनों को गुनगुनाते हुए महिलाएं पूरी श्रद्धा और समर्पण भाव से निशान को सजाने में लगी रहीं। मोर पंख, गेंदा फूल, रंगीन वस्त्र एवं आकर्षक सजावटी सामग्री से निशान को भव्य और मनोहारी स्वरूप प्रदान किया गया। दूसरी ओर आयोजक मंडली के सदस्य भी कार्यक्रम को सफल व सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु अंतिम तैयारियों में जुटे रहे। शोभायात्रा में सुसज्जित रथ, ध्वनि विस्तारक यंत्र, प्रकाश व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम फाल्गुन निशान ध्वज शोभायात्रा को ऐतिहासिक और यादगार बनाने का हमारा संकल्प है। इस बार यात्रा नवनिर्मित श्री श्याम मंदिर से निकाली जा रही है। यात्रा प्रातः 9:00 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत निकाली जाएगी। सुसज्जित रथ पर विराजमान प्रभु श्री श्याम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों व मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंचकर संपन्न होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *