कई मतदाता अपने पूरे परिवार के साथ वोट देने पहुंचे

हजारीबाग | शहर की सरकार बनाने में ऐसे तो सुबह से ही मतदाता अपने-अपने नजदीकी बूथ पर पहुंचने लगे थे। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मतदाताओं की भीड़ बढ़ती गई। मतदाताओं में महिलाओं की संख्या भी अधिक थी। कई मतदाता अपने पूरे परिवार के साथ वोट देने पहुंचे थे। मतदाताओं के चेहरे पर वोट देने को लेकर खुशी साफ झलक रही थी। जिला उद्योग केंद्र बूथ नंबर 4 में 11 बजे तक 15.45% मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। वहीं संत रॉबर्ट मध्य विद्यालय के बूथ पर 11 बजे तक 15% मतदान हो चुका था। संत रॉबर्ट बूथ नंबर 3 में 11 बजट तक 10% मतदान हो चुका था। जबकि 9 बजे तक 4% ही मतदान हो पाया था। संत रॉबर्ट बालक मध्य विद्यालय के बूथ पर कई लोगों ने कहा की इस बूथ पर पानी का कोई व्यवस्था नहीं थी । वोट देने आए सुरेश कॉलोनी के परमानंद सिंह ने कहा कि इस बूथ पर पानी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी हुई। हालांकि कई बूथों पर स्वास्थ्य महिला कर्मी फ़र्स्ट एड के के दवाओं के साथ तैनात दिखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *