गुमला|राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत कार्यरत सहिया, सहिया साथी, बीटीटी और एसटीटी को विगत लगभग 4 से 5 माह से प्रोत्साहन राशि और मानदेय का भुगतान नही किया गया है। भुगतान लम्बित रहने के कारण सभी कर्मियों को आर्थिक व पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं का निर्वहन करने के बावजूद भुगतान नही होने से कर्मियों में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस समस्या का समाधान के लिए कल 24 फरवरी दिन मंगलवार को उपायुक्त और सिविल सर्जन को सहिया सह सामूहिक प्रशिक्षक संघ के द्वारा मांगपत्र सौपा जाएगा। यह जानकारी संघ के संरक्षण उमा देवी और उपाध्यक्ष अंजना साहू ने संयुक्त रूप से दिया। बानो|होली त्यौहार को लेकर गिर्दा ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक ओपी प्रभारी विद्या सागर चौरसिया की उपस्थिति में हुई। बैठक में रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण आपसी प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाने की बात कही। थाना प्रभारी विद्या सागर चौरसिया ने बताया कि बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सरकारी पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणों से आग्रह किया करते हुए कहा कि होली खुशी का पर्व है इसलिए खुशी पूर्वक मनाना है, उन्होंने कहा कि होली पर्व को। विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सभी लोगों से आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की अपील की। भरनो|प्रखंड मुख्यालय परिसर में लगने वाला वार्षिक फागुन मेला आगामी 01 मार्च को निर्धारित किया गया है।फागुन मेला को लेकर प्रखंड कार्यालय भरनो द्वारा डाक की प्रक्रिया पूरी की जानी है जिसे लेकर प्रखंड कार्यालय भरनो में दिनांक 26 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को समय 11 बजे से डाक आरम्भ की जायेगी,इस सम्बन्ध प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह द्वारा जानकारी देते हुए प्रखंड के सभी आम व ख़ास और इच्छुक व्यक्तियों को इस डाक में शामिल होने की अपील की गयी है।


