धार्मिक स्थलों का संरक्षण करना हमसबों का दायित्व : सांसद

लोहरदगा|बेड़ो प्रखंड के पुतलो ग्राम में सरना स्थल घेराबंदी का शिलान्यास एक सादे समारोह में लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत के द्वारा संपन्न हुआ। मौके पर सांसद ने कहा कि सरना स्थल आदिवासी आस्था का केंद्र है। घेराबंदी से इसकी पहचान अक्षुण्ण बना रहेगी। झारखंड सरकार पूरे राज्य में सरना, मसना घेराबंदी और धुमकुड़िया भवन का निर्माण करवा रही है जिससे आदिवासी समाज के अपनी संस्कृति और धार्मिक स्थलों को संरक्षण मिल रहा है। जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा के िलए हम सब को आगे आने की आवश्यकता है। सरना स्थल आदिवासियों के सामाजिक और धार्मिक मिलन का स्थल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *