कुंडहित | आदिम जनजाति विकास समिति कुंडहित इकाई के शिष्टमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो को दस सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने शिष्टमंडल को आश्वासन देते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की बात कही। इस दौरान समिति के अध्यक्ष कृष्ण पूजहर ने बताया कि 10 सूत्री मांग पत्र विधानसभा अध्यक्ष को सोपा गया। जिसमें प्राधिकरण गठन आदिम जनजाति के लिए करने, भूमिहीन आदिम जनजाति पहाड़िया परिवारों को झाड़ी जंगल एवं पतित पट्टा बंदोबस्ती करने, आदिम जनजाति पहाड़िया को दिए जाने वाले बिरसा आवास हेतु प्राक्कलित राशि को वर्तमान बाजार दर पर बढ़ाने, संथाल परगना प्रमंडल में संचालित सभी आदिम जनजाति पहाड़ियां आवासीय विद्यालय में कंप्यूटर आधारित शिक्षा की व्यवस्था करने, आदिम जनजाति पहाड़िया महिलाओं को सरकार द्वारा दिए जाने वाला पेंशन राशि को बढ़ाने, पहाड़िया आवासीय विद्यालय में नामांकन समेत कई मांग रखी।


