उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ बामुनकनाली में डाली पर्व संपन्न

फतेहपुर|फतेहपुर प्रखंड के बामुनकनाली गांव में सोमवार को उदीयमान सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित कर चार दिवसीय डाली पर्व का विधिवत समापन किया गया। पूरे गांव में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। पर्व की शुरुआत विगत शुक्रवार को नहाय खाय संजोते के साथ हुई। शनिवार को व्रतधारियों द्वारा हविस का अनुष्ठान किया गया। रविवार को गांव के मुहाने स्थित तालाब में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। वहीं सोमवार प्रातः उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया गया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य पूजहारी जनार्धन यादव, बिरंची यादव, चक्रधर यादव, दुर्योधन यादव सहित संजय यादव,सचिन यादव,युगल यादव,दिनेश यादव, सोखी यादव,किंकर महतो, सदानन्द चौधरी,लालटू यादव, सुकेश यादव,दिवाकर यादव, सरोज यादव,भोलानाथ,रमेश यादव,रूपेश यादव,उमेश यादव, पीयूष यादव आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। डाली पर्व के समापन के साथ ही गांव में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *