भास्कर न्यूज | दुमका दुमका : सोशल मीडिया पर खबर पोस्ट करने से नाराज चार लोगों ने रूपम किशोर सिंह के साथ रविवार की रात करीब 11 बजे मारपीट की। करीब दस मिनट तक उनके साथ मारपीट की गई। नगर थाना की पुलिस ने मारपीट करने वाले मंटू ओझा, गोपाल रक्षित, जियाउदीन अंसारी व सावन के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। दर्ज प्राथमिकी में रूपम सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे शिवसुंदरी रोड स्थित अपने घर आ रहे थे। तभी दो बाइक में सवार पांच लोग आए और कहा कि तुमने ही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय कुमार झा के खिलाफ सोशल मीडिया में खबर क्यों पोस्ट की। तुमको मारेंगे और वीडियो बनाकर बास को भेजेंगे। इसके बाद मंटू और गोपाल ने उन्हें लात घूंसों से पीटा और बुलेट चढ़ाकर जान से मारने की प्रयास किया।


