पत्रकार पंकज सिन्हा को मातृ शोक

पबिया | दैनिक भास्कर के पत्रकार पंकज सिन्हा को मातृ शोक हुआ है। उनकी माता का निधन इलाज के दौरान अस्पताल में हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं और चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी था। परिजनों के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। माता के निधन की खबर मिलते ही पत्रकार जगत एवं उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गण्यमान्य लोगों ने पंकज सिन्हा के आवास पहुंचकर संवेदना प्रकट की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की शक्ति देने की कामना की। अंतिम संस्कार पारिवारिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *