जामताड़ा| सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सिलासन हेमराम (38) निवासी गीता जोर और विजय हसदा (24) निवासी रूपडीह मोटरसाइकिल से अपने घर से जामताड़ा बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक जानवर आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों घायलों को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।


