प्रमोद बने पटना के नए टीआई, बैकुंठपुर भेजे गए राजेश

पटना | नगर की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रमोद पांडेय को पटना थाने का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने थाना परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं पूर्व थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बैकुंठपुर का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर उन्हें विदाई दी गई। नव नियुक्त थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अपराध और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी व आम नागरिकों की शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *