आकार स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन कल

पटना | आकार पब्लिक स्कूल में 25 फरवरी 2026, बुधवार को दोपहर 2 बजे से द्वितीय वार्षिकोत्सव व महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। आकार शिक्षा समिति द्वारा संचालित इस विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधन, स्टाफ, छात्र-छात्राएं व अभिभावक शामिल होंगे। समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत कोरिया की सदस्य गीता राजवाड़े होंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में जागृति महिला मंडल पटना की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका बीकेपी की अध्यक्षा नविता शिवहरे व नगर पंचायत पटना की अध्यक्ष गायत्री सिंह करेंगी। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *