राजपुर | अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राजपुर निवासी राजेश यादव को महासभा में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। संयुक्त सरगुजा क्षेत्र में राजेश यादव यादव समाज और सर्व पिछड़ा वर्ग संगठन में एक सक्रिय नेतृत्वकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। सामाजिक गतिविधियों में उनकी निरंतर भागीदारी और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। उनकी नियुक्ति से यादव समाज और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। समाज के विभिन्न वर्गों ने उम्मीद जताई है कि राजेश यादव के नेतृत्व में महासभा और अधिक सशक्त और सक्रिय भूमिका निभाएगी।


