घर से 200 मीटर दूर महिला की लाश संदिग्ध स्थिति में मिली

सोमवार को शाम ग्राम देवी नवागांव में 38 वर्षीय सावित्री बाई निषाद की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। पुलिस के अनुसार शाम 7 बजे के आसपास ग्रामीणों ने तांदुला नदी ओवर ब्रिज के पास जामबाड़ी के किनारे लाश मिलने की सूचना दी। जहां लाश मिली है वहाँ से 200 मीटर दूर राम मंदिर के पास में ही महिला का घर है। बहरहाल रात साढ़े 10 बजे तक यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का स्पष्ट नहीं हो पाया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद बालोद पुलिस ने महिला के शव को अपनी निगरानी में रखा है। फॉरेंसिक टीम सहित अन्य विशेषज्ञों की टीम मंगलवार सुबह जांच करने आएगी। फिलहाल घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। महिला के गले के पास कुछ निशान है। साथ ही शरीर अकड़ चुका था। जिसको लेकर यह आत्महत्या है या हत्या, इस बात को लेकर पहेली बनी हुई है। हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *